● BREAKING NEWS
Logo
Select Language
search

PNR Status – ट्रेन टिकट का PNR स्टेटस ऐसे चेक करें

अपना 10 अंकों का PNR डालें। हम उसे जाँचकर सीधे Indian Railways की आधिकारिक साइट और 139 SMS तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको हमेशा असली और ताज़ा स्टेटस मिले।

PNR टिकट के ऊपर बाईं ओर, या IRCTC के SMS/ईमेल में होता है।

स्टेटस का मतलब

  • CNFसीट/बर्थ पक्की हो गई। कोच और बर्थ नंबर टिकट पर दिखेगा।
  • RACयात्रा कर सकते हैं, पर बर्थ किसी और के साथ साझा होगी। बाद में पूरी बर्थ मिल सकती है।
  • GNWLसामान्य वेटिंग लिस्ट। शुरुआती स्टेशन से टिकट; पक्का होने की संभावना सबसे ज़्यादा।
  • RLWLरास्ते के बड़े स्टेशन की वेटिंग लिस्ट। पक्का होने की संभावना कम।
  • PQWLछोटी दूरी का साझा कोटा। पक्का होना मुश्किल।
  • TQWLतत्काल वेटिंग लिस्ट। पक्का होने की संभावना बहुत कम।
  • CANटिकट कैंसिल हो चुका है।

ऑनलाइन (ई-टिकट) वेटिंग टिकट chart बनने तक पक्का न हो तो अपने-आप कैंसिल होकर पैसा लौट आता है।

कैसे इस्तेमाल करें

  1. ऊपर 10 अंकों का PNR डालें। गलत होने पर तुरंत बता दिया जाएगा।
  2. "Indian Railways पर स्टेटस देखें" दबाएँ। PNR अपने-आप कॉपी हो जाएगा; वहाँ बॉक्स में पेस्ट करें और कैप्चा भरें।
  3. मोबाइल पर "139 पर SMS" दबाएँ। संदेश PNR 4512345678 जैसा तैयार मिलेगा; बस भेज दें।
  4. chart बनने के बाद एक बार फिर देखें; अंतिम कोच और बर्थ तभी तय होती है।

chart कब बनता है?

रेलवे का पहला रिज़र्वेशन chart अब ट्रेन चलने से लगभग 8 घंटे पहले बनता है। सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों का chart पिछली रात लगभग 9 बजे बन जाता है। दूसरा chart ट्रेन चलने से कुछ देर पहले बनता है।

यह टूल आपका PNR कहीं सेव या सर्वर पर नहीं भेजता। असली स्टेटस हमेशा रेलवे की आधिकारिक साइट या 139 से ही देखें; किसी भी साइट का "अनुमान" अंतिम नहीं होता।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

PNR कितने अंकों का होता है?

भारतीय रेलवे का PNR हमेशा 10 अंकों का होता है।

क्या बिना इंटरनेट PNR चेक कर सकते हैं?

हाँ। "PNR" के बाद अपना 10 अंकों का नंबर लिखकर 139 पर SMS भेजें, या 139 पर कॉल करें।

वेटिंग टिकट पक्का होगा या नहीं, कैसे पता चले?

कोई भी पक्की गारंटी नहीं दे सकता। GNWL और कम वेटिंग नंबर वाले टिकट ज़्यादा पक्के होते हैं; अंतिम स्थिति chart बनने पर ही पता चलती है।

chart बनने के बाद भी वेटिंग है तो क्या करें?

ई-टिकट अपने-आप कैंसिल होकर पैसा खाते में लौट आता है। काउंटर टिकट हो तो नियम के अनुसार TDR/रिफंड लें।

Share this Tool